*सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व सांसद डिंपल का जन्मदिन*
*अछल्दा,औरैया।* वहीं पर पुष्पेंद्र यादव उर्फ रिंकू ने समाजवादी कार्यकर्ताओं के साथ डिंपल के जन्मदिन पर केक काटकर उनकी लंबी आयु एवं प्रगति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
उन्होंने कहा कि कन्नौज जैसी लोकसभा से माननीय पूर्व सांसद डिंपल जी को जनता ने सांसद बनाया मैं कन्नौज की जनता का भी आभार व्यक्त करता हूँ, कि डिंपल जी को कन्नौज की जनता का स्नेह एवं प्यार मिला आगामी 2024 में आने वाले लोकसभा में फिर से कन्नौज की जनता दोबारा से डिंपल जी को सांसद के रूप में देखना चाहती है। आगे कहा कि डिंपल का सौम्य स्वभाव एवं सादगी के बारे में उत्तर प्रदेश में चर्चा में रहती हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने अपने आप को जनता के सामने अपने कार्य को शालीनता के साथ कार्य करने में सक्षम रही। कन्नौज का विकास आज उत्तर प्रदेश का सबसे बड़े विकास के तौर पर देखा जाता है। वहीं उपस्थित रहे अछल्दा चेयरमैन राजेश उर्फ राजू पोरवाल व आशू यादव के साथ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know