Top News

पति पत्नी दोनों सरकारी कर्मी तो एक की ही लगेगी चुनाव ड्यूटी

*पति पत्नी दोनों सरकारी कर्मी तो एक की ही लगेगी चुनाव ड्यूटी* 

*औरैया।* विधानसभा चुनाव में दंपती कर्मियों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राहत दी है। अगर पति पत्नी दोनों सरकारी सेवा में है तो उनमें से एक की ही चुनाव में ड्यूटी लगेगी। स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी चुनावी ड्यूटी से मुक्त रखने का निर्णय लिया गया है। निर्वाचन आयोग के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर ने सभी जिलाधिकारियों को इससे संबंधित पत्र भेजा है। निर्वाचन आयोग के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर ने यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के पत्र को संज्ञान में लेते हुए सभी डीएम और जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस आशय का पत्र जारी कर दिया है कि यदि पति पत्नी दोनों सरकारी सेवा में है तो उनमें से एक को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखा जाए। बच्चों की देखभाल के दृष्टिगत उनमें से किसी एक को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पत्र जारी होने से कर्मचारियों में हर्ष है। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी रेखा एस चौहान ने कहा कि अगर पति पत्नी दोनों सरकारी कर्मचारी हैं और उनकी ओर से चुनाव की ड्यूटी काटने के लिए प्रार्थना पत्र दिया जाएगा तो एक की ड्यूटी काटने पर विचार किया जाएगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने