*राजस्व टीम पर ब्लॉक प्रमुख व उसके साथियों द्वारा हमला का आरोप*
*अछल्दा,औरैया।* थाना क्षेत्र के ग्राम राजुआमऊ में जल जीवन मिशन की टंकी के लिए पैमाइश करने गई राजस्व की टीम के प्रभारी पर अछल्दा ब्लाक प्रमुख व साथियों द्वारा जानलेवा हमला कर दिया गया गाटा संख्या 181 रकवा 0,345 में केन्द्र सरकार महत्व जीवन मिशन योजना के तहत गांव राजुआमऊ में पानी की टँकी के लिये जगह चिन्हित कर ओबलिक सीमंगत राजस्व टीम व पुलिस बल के साथ पैमाइस की जा रही थी । जिसे ब्लॉक प्रमुख शरद राणा शिवराज सिंह पुत्र सर्वेश सिंह , अभिषेक कुमार पुत्र अमोल इंदजीत पुत्र अमोल सभी निवासी रजुआ मऊ सहित पन्द्रह अज्ञात लोगो के साथ मिलकर पैमाइस करते समय गाली-गलौज देने लगे और कहने लगे तुम गलत तरीके से पैमाइस कर रहे हो ।यहाँ कोई पानी की टंकी के लिए जगह नही है। उसी समय शरद राना ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रभारी राजस्व निरीक्षक कृष्णकांत तिवारी को गाली गलौज देने लगे जब गाली देने से मना किया तो प्रभारी निरीक्षक के ऊपर जान लेवा हमला कर दिया ।जिसे बीच बचाव कर रहे नायव तहसीलदार प्रकाश चौधरी,प्रमोद पाल व अवनीश कुमार लेखपाल ने बीच बचाव कर प्रभारी निरीक्षक को बचाया। वही प्रभारी निरीक्षक कृष्णकांत तिवारी अपने विभागीय कर्मचारियों के साथ थाना अछल्दा पहुंचकर शरद राणा व चार साथियों सहित 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने व मारपीट कर व जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी है ।वही थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने वताया राजस्व प्रभारी निरीक्षक को मेडीकल के लिये भेजा गया है मामले की जांच की जा रही है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know