Top News

ठेका शराब नेविलगंज पर क्षेत्राधिकारी ने मारा छापा मिली गड़बड़िया

*ठेका शराब नेविलगंज पर क्षेत्राधिकारी ने मारा छापा मिली गड़बड़िया*

*अछल्दा,औरैया।* रविवार को कस्बा अछल्दा समेत नेविलगंज के सरकारी देशी, अंग्रेजी,वियर शराब के ठेकों पर थाना फोर्स के साथ अचानक चैकिंग की तो गल्ला मंडी नेविलगंज स्थित सरकारी देशी शराब के ठेका पर काफी गडबडी मिली सेल्समैन जबाब नही दे सका है।पुलिस विभागीय कार्यवाही में जुट गई है। कस्बें के बिधूना रोड़ गल्ला मंडी नेविलगंज के सामने स्थित देशी शराब के ठेका पर सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ,थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने  फोर्स के साथ चैकिंग करने पहुँचते ही हड़कम्प मच गया। दुकान केबाहर शराब पी रहे पियक्कड़ पुलिस देख भाग खड़े हुए।  सीओ ने ठेका के सेल्समैन शिवम कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी नेविलगंज काफी पूछताछ करने के साथ ही स्टॉक रजिस्टर चेक करने पर स्टॉक नही मिल सका है।न ही सेल्समैन कोई संतोष जनक जबाब नही दे सका है।इस ठेका की काफी समय से गड़बड़ियों की शिकायतें मिल रही है।कई बार शिकायतें भी हो चुकी है। इस मामलें में थाना प्रभारी राकेश शर्मा का कहना है कि कल शाम को बोडेपुर के एक व्यक्ति को नेविलगंज  ठेका से 35 क्वार्टर विक्री किए गए थे, जो नियम के विरुद्ध है। एक व्यक्ति को केवल 5 ही क्वार्टर ही दिए जा सकते है सेल्समैन से पूछताछ की गई पर  शराब का स्टॉक नही दिखा सका है।विभागीय कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم