उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता औरैया
बेला थाना पुलिस ने शांति भंग के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
कार्यवाहक बेला थाना प्रभारी पूजा सोलंकी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा एवं पुलिस उपाधीक्षक बिधूना महेंद्र सिंह के दिशा निर्देशन में क्षेत्र में शांति व्यवस्था हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक याकूबपुर देवी सहाय ने डमरपुर से चुन्नीलाल पुत्र मुंशीलाल तथा उपनिरीक्षक रामकिशोर ने ग्राम लुखर दौरा से अखिलेश पुत्र राम अवतार को शांतिभंग में गिरफ्तार किया जिस पर दोनों को जेल भेज दिया गया, कार्यवाहक थाना प्रभारी पूजा सोलंकी ने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था में गड़बड़ी फैलाने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know