bjp प्रदेश अध्यक्ष का प्रोग्राम हुआ कैंसिल जनता में मायूसी
स्थान -:- औरैया
रिपोर्ट -:- बल्लू शर्मा
दिनाँक -:- 04-1-2022
यूपी के औरैया जनपद में आज बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव् सिंह का किसान जनसभा को सम्बोधन करने का प्रोग्राम हुआ कैंसिल , bjp प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव को आना था आज औरैया जनपद के अछल्दा ब्लाक में एक बीजेपी के किसान सम्मेलन में जनता को सम्बोधित करने के लिए , कार्यक्रम में जमकर भीड़ उमड़ी थी लोग इंतजार कर रहे थे ,हेलीपैड की ओर लोग निगाहें गड़ाए हुए थे और इन्तेजार कर रहे थे प्रदेश अध्यक्ष जी का लेकिन एकाएक औरया के जिला अध्यक्ष द्वारा घोषणा कर दी गई मौसम खराब होने के कारण प्रदेश अध्यक्ष जी का हेलीकॉप्टर उड़ नही पा रहा इसलिए वह मोवाइल के माध्यम से वर्चुअल जनसभा को संबोधित करेंगे।वही इस अवसर पर इटावा सांसद राम शंकर कठेरिया और राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने मंच पर किसानों को सम्बोधित किया ।
राम शंकर कठेरिया ने कहा अगर जरा सा भी मौसम ठीक हुआ तो प्रदेश अध्यक्ष आ सकते , लेकिन सभा समाप्त होने तक नही पहुँचे प्रदेश अध्यक्ष मोवाइल के माध्यम से किया जनसभा को संबोधित।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know