Top News

औरैया मत प्रतिशत बढ़ाने में जुटा जिला प्रशाशन

औरैया मत प्रतिशत बढ़ाने में जुटा जिला प्रशाशन

स्थान -:- औरैया
रिपोर्ट -:-बल्लू शर्मा
दिनाँक -:- 10-1-2022

 आचार संहिता की घोषणा होने के बाद यूपी के औरैया जनपद में आज जिला अधिकारी औरैया ने पत्रकारों को प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में हर चुनाव में जो मत प्रतिशत रहता था उसको बढ़ाने का प्रयास अबकी बार रहेगा हर बार लोकसभा और विधानसभा चुनावों में मतदान का प्रतिशत 59 या 60% तक ही रहता था जिसको बढ़ाकर 65 से 70% करने का दावा जिला प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है इसके साथ ही साथ मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक करने के लिए उत्प्रेरित करने के लिए आंगनबाड़ियों समेत कई अन्य विकल्पों का भी साधन जिला प्रशासन ने लेने की बात कही है जिला अधिकारी औरैया ने बताया कि मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए और मतदाताओं को बूथ पर जाकर मतदान करने की अपील के साथ साथ यथासंभव मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा इसके साथ ही साथ निर्वाचन आयोग के द्वारा दिव्यांग और अति वृद्ध लोगों के लिए बैलेट की भी बात जिला प्रशासन के द्वारा कही गई है चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के द्वारा किए जाने वाली रैलियों चुनावी खर्चों इत्यादि पर जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी कोई भी अगर प्रत्याशी निर्वाचन आयोग की दी हुई गाइडलाइन को तोड़ने का प्रयास किया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात जिला प्रशासन के द्वारा कही गई ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم