*विद्युत पोल से बाइक टकराई दो फेरी वाले घायल*
*बिधूना,औरैया।* सोमवार को बिधूना रामगढ मार्ग पर बाइक से फेरी लगाकर वापस लौट रहे दो फेरी दुकानदार बाइक अनियंत्रित होकर एक विद्युत पोल में टकरा जाने से गंभीर रूप से घायल हो गये। कोतवाली पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस 108 के जरिए सीएससी भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर स्थिति में मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। फर्रुखाबाद जनपद के मूसाखेड़ी जहानगंज निवासी सुरजीत पुत्र श्याम बाबू व शेरू पुत्र राम किशन रामगढ़ रोड पर बाइक से फेरी लगाकर वापस बिधूना लौट रहे थे, जैसे ही रावतपुर के पास अनूप शर्मा के कारखाने के समीप पहुंचे तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक विद्युत पोल टकरा गयी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलने पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक देशराज सिंह यादव ने दोनों घायलों को एंबुलेंस 108 के जरिए सीएससी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर स्थिति में मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा ने कहा कि घटना की अभी तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर की जाएगी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know