*दीवार से दबकर किशोरी गंभीर घायल*
*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पन्हर में बुधवार को कच्चे मकान की अचानक दीवार ढह गई। जिससे एक किशोरी दीवार के मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में उसे औरैया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया।
क्षेत्र के ग्राम पन्हर में बुधवार को डोली पुत्री कमलेश कुमार उम्र करीब 15 वर्ष घर में अकेली थी। घरेलू सारे काम निपटाने के बाद वह बॉशरूम में स्नान करने के लिए पहुंची ही थी, तभी अचानक दीवाल गिर पड़ी। जिससे उसका आधा धड़ दीवार के मलवे में दब गया। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने बालिका को दीवार के मलवे से बाहर निकाला। गांव के ही किसी व्यक्ति ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के माध्यम से घायल किशोरी को 50 शैय्या युक्त जिला अस्पताल औरैया में भर्ती कराया गया। वही डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल किशोरी की नाजुक हालत को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। घायल बालिका की मां ने बताया कि डोली के पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। दीवाल के दूसरे छोर पर भैंस बंधी थी। जिसकी रगड़ से दीवार ढह गई। घटना के समय वह घर पर नहीं थी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know