Top News

आग में गिरकर युवक की इलाज के दौरान मौत

*आग में गिरकर युवक की इलाज के दौरान मौत*

*रुरुगंज,औरैया।* रुरुगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम रुरुखुर्द निवासी सतीश बाथम का 30 बर्षीय पुत्र आदेश कुमार बीते 21 दिसंबर को कुदरकोट मार्ग स्थित पंचवटी आश्रम के पास मौजूद देशी शराब ठेका सराय महजनान के पास जल रही आग से हाथ सेंक रहा था , तभी अचानक वह जल रही आग में गिर गया, और युवक के शरीर का मुह समेत आगे का पूरा शरीर जल गया। जिसके बाद उसे बिधूना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसकी हालत गम्भीर होने पर उसे सैफई स्थित आयुर्विज्ञान संस्थान रेफर किया गया। जहाँ दस दिनों तक आदेश का निरंतर इलाज चलता रहा, शुक्रवार देर रात्रि आदेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत की खबर सुनकर स्वजनों समेत गाव में हाहाकार मच गया। आदेश की माँ,पिता समेत भाई-बहिनों का रो- रोकर बुरा हाल था। समाजसेवी शिवपाल शाक्य,साधु बाथम, विनोद कठेरिया, इंद्रेश शाक्य ने मृतक के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم