अछल्दा रेलवे फाटक पर लगा भीषण जाम
अछल्दा कस्बे में लाइलाज बीमारी बन चुका जाम का झाम लोगों के लिए मुसीबत का सबक बन चुका है शुक्रवार फाटक के फफूंद रोड की तरफ बन रही इंटरलॉकिंग सड़क के कार्य चलते अछल्दा रेलवे फाटक पर भीषण जाम लग गया करीब एक घंटे तक वाहन चालक वहां फंसे रहे। इसे लेकर लोगों में रोष देखा गया।
बता दें कि कस्बे के 13केवि रेलवे फाटक इंटरलॉकिंग बिछाने का निर्माण कार्य चल रहा है वर्षों तक कार्य न होने के कारण समस्या बनी हुई है। हालांकि इन दिनों युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। ऐसे में सारा दबाव फफूंद से अछल्दा से विधूना रोड पर बना हुआ है। शुक्रवार को दिन में करीब तीन बजे से फाटक पर जाम लग गया इस दौरान कई ट्रेनों को पास कराया गया। इसके कारण भीषण जाम लग गया। जिससे लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। इस बीच, वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। मुसीबत से लोग जूझते रहे
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know