*बूटों की धमक ने मतदाताओं को किया निर्भीक*
*बिधूना,औरैया।* आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एंव शाँति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिये मंगलवार को बेला थाना क्षेत्र के दर्जनों गांव में थाना पुलिस ने पैरामिलेट्री फोर्स के जवानों के साथ फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया। इसके साथ ही निर्भीक होकर मतदान करने को कहा।इस अवसर पर पैरा मिलिट्री फोर्स एवं पुलिस के जवानों की बूटों की धमक सुनकर असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया। भ्रमण के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह, बेला थाना प्रभारी जीवाराम एवं अन्य पुलिस जनों ने क्षेत्र के लोगों से मतदान करने में किसी प्रकार की समस्याओं के बारे में जानकारी की और आने वाले दिनों में बेखौफ होकर निष्पक्ष मतदान किए जाने की अपील की। इस अवसर पर निर्वाचन आयोग की सुरक्षा संबंधी तैयारियों को देखकर लोगों में सुरक्षा के प्रति भाव जगा और लोगों ने शत प्रतिशत मतदान किए जाने को का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पुलिस के अधिकारियों के अलावा पुलिस के जवान पैरामिलिट्री फोर्स के लोग मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know