Top News

दंपति को मारपीट कर किया घायल दी तहरीर

*दंपति को मारपीट कर किया घायल दी तहरीर*

*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र औरैया ग्राम लोहियापुर निवासी ममता देवी पति राकेश कुमार ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें उसने कहा है कि पड़ोस के रहने वाले गांव के निवासी रामसेवक व संतोष कुमार पुत्र रामनाथ धोबी निवासी लोहियापुर शराब पीकर दरवाजे पर चढ़ आये, और दोनों लोग गाली- गलौज कर मारपीट करने लगे। पति-पत्नी की मारपीट देखकर मोहल्ला वासी दौड़ कर आ गए। मोहल्ला वासियों को आते देख कर जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए। इसके बाद में 112 नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी गई इससे पूर्व 2008 में मारपीट कर घायल कर दिया था जिसकी एफ आई आर दर्ज की गई थी संभ्रांत लोगों के कहने पर समझौता कर लिया था। ममता स्वयं सहायता समूह में कार्य करती है। भारतीय जनता पार्टी में सेक्टर प्रभारी है। उन्होंने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर एफ आई आर दर्ज कर  दोषियों को दंडित  कराए जाने की मांग की जिससे ऐसी पुनरावृत्ति ना हो सके।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने