बिधूनाऔरैया | बीते दिवसपंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले को लेकर भाजपाइयों ने जहां पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा वही इसे कांग्रेसका षणयंत्र बताते हुए पंजाब सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग की|इस अवसर पर भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलामती एंव लम्बी उम्र की कामना को लेकर मंदिरों में प्रार्थना यें की | इस अवसर पर भाजपा की राजसभा सांसद गीता शाक्य ने कहा की प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर पंजाब की कांग्रेस सरकार ने कथित आन्दोलन कारियों को उकसा कर उनका रास्ता जाम किया और 20 मिनट तक प्रधानमंत्री की सुरक्षा तार-तार हुई उससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस किसी भी हद तक गिर सकती है| उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार देश प्रदेश में लगातार अपना जनाधार खोती जा रही है और हताशा में इस प्रकार की साजिशें कर रही है| उन्होंने कहा कि इस देश की जनता एंव भाजपा इस तरह की साजिश बर्दाश्त नहीं करेगी| भाजपा नेत्री एंव बेटी बचाओ बेटी पढाओ प्रकल्प की प्रदेश सह संयोजक मंजू सिंह सेंगर ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर पंजाब सरकार द्वारा की गई चूक को सोची समझी साजिश बताया साथ ही उन्होंने कड़ी कार्यवाही की मांग की| इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह सेंगर ,जिला मंत्री ऋषि पांडे ,पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनिल शुक्ला, कुणाल तिवारी ,मंडल अध्यक्ष आशीष वर्मा, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष भानू ठाकुर ,अन्नू सेंगर पुनीत सेंगर , सभासद अशोक चौहान, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मंजू सिंह चौहान , महामंत्री सुलोचना प्रजापति, मंडल अध्यक्ष सरिता राजावत, निर्मला चौहान , आरती मौर्या , स्नेह लता ,प्रशंसा पोरवाल ,ज्योति दोहरे ,आदि ने भी केंद्र सरकार एंव राष्ट्रपति से कठोर कार्यवाही किए जाने की मांग की है|
बीते दिवसपंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले को लेकर भाजपाइयों
बल्लू शर्मा
0
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know