*सडरामऊ में बनेगा कंचौसी नगर पंचायत भवन*
*कस्बा से चार किमी दूर नगर पंचायत भवन बनने से लोगों को होगी परेशानी*
*कंचौसी।औरैया।* कंचौसी नगर पंचायत कार्यालय भवन बनाने के लिए सीएनडीएस संस्था ने तैयारी शुरू कर दी है। कस्बे से 4 किमी दूर सडरामऊ गांव में 13 बिसवा सरकारी भूमि पर एक करोड़ 47 लाख रूपये की लागत से नगर पंचायत कार्यालय बनाया जाएगा। इसके लिए बुलडोजर से जमीन को समतलीकरण का कार्य कराया जा रहा है,कंचौसी नगर पंचायत बनाने की घोषणा के बाद अभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के बगल में अस्थाई कार्यालय बना कर नगर निकाय का काम काज किया जा रहा है।अधिशाषी अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के सडरामऊ गांव में 13 बिस्वा सरकारी भूमि पर सीएनडीएस संस्था द्वारा नगर पंचायत कार्यालय बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए पैमाइस कराके सरकारी भूमि की मेडबंदी और समतलीकरण कराया गया है। शासन के निर्देश पर नव सृजित सभी 13 नगर पंचायतों के साथ कंचौसी नगर पंचायत कार्यालय का भी निर्माण किया जाएगा। गौरतलब हो कि कंचौसी कस्बा से लगभग चार पांच किलोमीटर दूर नगर पंचायत कार्यालय बनाए जाने से नगर के लोगों को जरुरी काम काज करवाने के लिए परेशान होना पड़ेगा।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know