Top News

जिले के 25 प्रधान समर्थकों समेंत साइकिल पर सवार हुए बसपा नेता अनिल पाल

*जिले के 25 प्रधान समर्थकों समेंत साइकिल पर सवार हुए बसपा नेता  अनिल पाल*
  
*औरैया।* जिले में जैसे जैसे विधानसभा के चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं। जिले में वैसे वैसे चुनावी सरगर्मियां तेजी पकड़ती जा रही हैं। एक ओर जहां तमाम नेताओं के दल बदल सिलसिले से जहां उथल पुथल मची हुई है तो वहीं चुनावी समीकरण भी बदलते जा रहे हैं। सत्ता में आने के लिए सभी राजनैतिक पार्टियां ऐड़ी चोटी का जोर लगाते हुए अपनी विसाते बिछा रहीं हैं। सोमवार को समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर 25 वर्तमान प्रधानों को उनके सैंकड़ों समर्थको समेत अपने पाले में खींचकर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाकर अपनी राजनैतिक चालों से जहां अपनी पार्टी को मजबूती दी है , तो वहीं विपक्षी दलों के लिए परेशानियां भी खड़ी की हैं। सोमवार को पार्टी कार्यालय ककोर में बसपा के पूर्व मण्डल/जोन इंचार्ज एवं वर्तमान भरसेन प्रधान अनिल पाल ने 25 अन्य वर्तमान प्रधानों व उनके सैंकड़ों समर्थको समेंत कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए सादगीपूर्ण तरीके से सपा का दामन थाम लिया, और साइकिल की रफ्तार को गति प्रदान की। सपा में शामिल होने वाले सभी प्रधानों व समर्थकों का समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजबीर यादव, महासचिव ओमप्रकाश ओझा, पूर्व सांसद प्रदीप यादव, जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया एवं मीडिया प्रभारी अमित यादव ने फूलमालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। सोमवार को साइकिल पर सवार हुए प्रधानों में बसपा नेता अनिल पाल के अलावा सुंदरीपुर प्रधान नरेश पाल, बहादुर प्रधान मदन सिंह पाल, बरमूपुर प्रधान चन्द्रप्रकाश गौतम, मधूपुर प्रधान विकास गौतम, शहबाजपुर प्रधान कपिल पाल, मुढ़ी प्रधान मदन गोपाल राजपूत, महारथ उर्फ रजनीश पाल, नरोत्तमपुर प्रधान दिल्लीबाबू प्रधान, पुर्वा रहट प्रधान आजाद राजपूत, सौंधेमऊ प्रधान दिनेश पाल, नवलपुर प्रधान अवनीश पाल, पन्नहर प्रधान सुनील राजपूत, चौकी प्रधान सोन पाल, सरैया प्रधान अरविन्द सविता, सलेमपुर प्रधान रविन्द्र पाल, सुरान प्रधान शिव कुमार प्रजापति, गोहना प्रधान सोनू गौतम, मानपुर प्रधान विकास यादव, धौरेरा प्रधान रामबिसारे राजपूत, अजनपुर प्रधान मोनू पाल तथा बिरिया प्रधान अंशू गौतम व उनके समर्थक रहे। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से हिमांशू पाल,  ग्राम पंचायत जैतापुर प्रधान प्रतिनिधि अनुज यादव, घनश्याम सिंह, शीलू यादव, विकास पाल, अनूप मुखिया, उदयवीर यादव, पंकज सरपंच, मनोज कुशवाह, बब्लू यादव, सर्वेश यादव व मुकेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने