Top News

कोविड-19 टीकाकरण की गति को बढाया जाये- नोडल अधिकारी

*कोविड-19 टीकाकरण की गति को बढाया जाये- नोडल अधिकारी*

*कोरोना मरीजों की अधिक से अधिक की जाये कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग-नोडल अधिकारी*

*औरैया, 12 जनवरी 2022* कोविड-19 के दृष्टिगत शासन द्वारा  नामित नोडल अधिकारी अनिल कुमार तृतीय, प्रबन्ध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम ने जनपद में आकर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला विधालय निरीक्षक के साथ बैठक की। बैठक में जनपद में कोरोना की रोकथाम एवं बचाव, गौशालाओं की देखरेख, गोवंशों का संरक्षण आदि को लेकर अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट में समीक्षा की। बैठक में उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अर्चना श्रीवास्तव से कोरोना टीकाकरण की जानकारी ली एवं निर्देशित किया कि टीकाकरण की रफ्तार बढाकर लक्ष्य को समय पर पूरा किया जाये। सभी सीएचसी, पीएचसी स्तर पर रणनीति बनाकर कोविड टीकाकरण का लक्ष्य पूरा किया जाये। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। उन्होने कहा कि 15 से 18 वर्ष के आयु के बच्चों का कोविड टीकाकरण पर विशेष ध्यान देकर लक्ष्य को समय से पूरा किया जाये। उन्होने कहा कि जिलाधिकारी टीकाकरण कार्य की प्रतिदिन समीक्षा करें। उन्होने सीएमओ को कोरोना मरीजों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा जितना ज्यादा से ज्यादा कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग होगी उतने ही जल्दी कोरोना पर काबू पाया जा सकता है। उन्होने निगरानी समितियों को भी एक्टिवेट करने के निर्देश दिये। उसके अलावा उन्होने आक्सीजन प्लाट एवं टेस्टिंग लैब की जानकारी ली। उन्होने अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान से रैन बेसरों एवं गौशालाओं की जानकारी ली। उन्होने कहा कि प्रधान के माध्यम से आवारा पशुओं को घूमने से रोका जाये। सभी ईओ को निर्देशित किया जाये कि प्रत्येक शनिवार, रविवार एवं सोमवार को साफ-सफाई एवं सैनेटाईजेशन कराया जाये। जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने सभी अधिकारियों को नोडल अधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन करने का निर्देश दिये। इससे पूर्व उन्होने दिबियापुर में रैन बसेरा व गौशाला, सौ शैया जिला चिकित्सालय चिचौली एवं जिला चिकित्सालय औरैया का निरीक्षण कर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने