*स्वतंत्रता संग्राम के महान पुरोधा की पुण्य स्मृति पर होगा कवि सम्मेलन*
*बिधूना,औरैया।* श्री गजेन्द्र सिंह स्मृति न्यास बिधूना के तत्वाधान में स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी/पूर्व विधायक एंव प्रख्यात समाजसेवी स्व॰ गजेन्द्र सिंह ‘‘मंत्री जी’’ की 19 वीं पुण्यतिथि पर 10 दिसम्बर शुक्रवार को एक दिवसीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हवन, श्रद्धांजलि, छात्र/छात्राओं व खिलाड़ियों के सम्मान के अलावा रात्रि में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिये युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरु कर दी गयी हैं।
मंगलवार को समारोह की संयोजक एंव पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंजू सिंह ने पत्रकारों से एक भेंट के दौरान कहा कि न्यास के द्वारा हर वर्ष की भाँति इस बार भी बाबूजी (स्व॰ गजेन्द्र सिंह) की 19 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक दिवसीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 10 दिसम्बर को सुबह 09 बजे से श्री गजेन्द्र सिंह पब्लिक इण्टर कालेज बिधूना में स्थापित प्रतिमा के समक्ष हवन होगा, उसके पश्चात 11 बजे से समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि के साथ प्रसाद वितरण होगा। दोपहर 12 बजे श्रद्धांजलि सभा में मेधावी छात्र-छात्राओं व खिलाड़ियों को सम्मानित किया जायेगा। कहा कि कार्यक्रम में शिरकत करने के लिये आने वाले लोगों के लिये अपरान्ह भोजन की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम संयोजिका मंजू सिंह ने कहा कि इसी दिन शाम 08 बजे से श्री गजेन्द्र सिंह पब्लिक इण्टर कालेज बिधूना के प्रांगण में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमें देश के ख्यातिलब्ध कवियों को आमंत्रित किया गया है। कवि सम्मेलन में जिन कवियों के भाग लेने की स्वीकृति मिल चुकी है उनमें विनीत चैहान अलवर (ओज), डा. विष्णु सक्सेना अलीगढ़ (श्रृंगार), डा. कीर्ति काले (श्रृंगार), गजेन्द्र प्रियांशु (श्रृंगार), डा. कमलेश शर्मा इटावा (ओज), अनिल अग्रवंशी दिल्ली (हास्य), नरेश निर्भीक दिल्ली (ओज), लटूरी लट्ठ टूण्डला (हास्य), राम भदावर इटावा (ओज), पदम अलबेला हाथरस (हास्य) शामिल है। उन्होंने कहा आज बाबू जी मले ही उनके बीच नहीं हैं, लेकिन उनके लोगों एंव क्षेत्र की जनता का प्यार स्नेह आशीर्वाद उनके साथ है। वह बाबूजी के बताये रास्ते पर चलने का हर संभव प्रयास कर रही हैं। उन्होंने क्षेत्र एंव जनपद वासियों से पुण्य तिथि समारोह में शामिल होकर समारोह को ऐतिहासिक बनाये जाने का अनुरोध किया है। कार्यक्रम के आयोजक संयोजक द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये समूचे क्षेत्र एंव जनपद में आमंत्रण पत्र भी बाँटे जा रहे हैं। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह का माहौल है। बीते वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते कार्यक्रम की औपचारिकता ही हो पायी थी। इस अवसर पर व्यवस्थापक शिव प्रताप सिंह सेंगर ,सिद्धगोपाल दीक्षित, एडवोकेट मोनू भदौरिया ,सुन्दरम राजावत आदि मौजूद थे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know