Top News

गोली से घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम,गांव में पसरा सन्नाटा

*गोली से घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम,गांव में पसरा सन्नाटा* 

*दस दिन पूर्व वैन में सवार ने मारी थी गोली।*

*दस दिनों तक जिन्दगी एवं मौत के बीच झूलता रहा जहीर आखिर में इलाज के दौरान तोड़ा दम* 

*अछल्दा,औरैया।*  पिछले महीने 27 नबम्बर को सुबह 11 बजे ग्राम लिधौरा निवासी जहीर खाँन पुत्र नजीर खाँन उम्र लगभग 42 वर्ष अपने घर के दरवाजे पर बैठ थे, तभी वैन सवार ने गोली मार दी थी। जिससे वह वहीं जमीन पर गिर गये थे। जिन्हें गम्भीर रूप से घायल घर के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लेकर पहुंचे जहां हालत गम्भीर होने पर डॉक्टरों द्वारा उन्हें सैफई रिफर कर दिया गया था। हालत मे सुधार ने होने पर उसे लखनऊ के पीजीआई में भर्ती कराया गया। दस दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रहे जहीर ने सोमवार की शाम को जिन्दगी की जंग हार गये। सोमवार देर रात उनका शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। मंगलवार को थाने के एसआई अमर सिंह  पटेल एवं प्रेम चन्द्र की मौजूदगी में मृतक जहीर का अंतिम संस्कार किया। मृतक की पत्नी शबाना का रो- रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि मृतक जहीर गांवों में फेरी लगाकर बर्तन बेचकर एवं कबाड़ा खरीदकर अपनी आजीविका चलाता था। पुलिस ने कल ही गोली मारने वाले अभियुक्त प्रेम किशोर पुत्र स्व0 दशरथ सिंह निवासी खेड़ापति थाना इकदिल जनपद इटावा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक के 4 बच्चे हैं, जिनमें 3 लड़कियां एवं 1 लड़का है, और सभी बच्चे अभी नाबालिग हैं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم