बिधूना औरैया। नगर में मोबाइल छीनने पर पुलिस रोक नही लगा पा रही दो दिन में चार लोगों को बाइक सवार युवकों ने मोबाइल छीनकर फरार हो गयें।पुलिस मोबाइल छीनने वाले युवकों की तलाश करने में लगी हुई है।
गुरूवार को नगर के अछल्दा रोड़ स्थित स्कूल से पढ़कर पावर हाउस के पास निवासी दीक्षा लगभग 2 बजें अपने घर पैदल जा रही थी। अछल्दा रोड़ स्थित साई मन्दिर के समीप बाइक सवार युवकों ने छात्रा के हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गयें। बुधवार को नगर में अलग अलग जगह पर तीन मोबाइल बाइक सवार युवकों द्वारा छीनकर फरार हो गयें। पुलिस मोबाइल छीनने वाले युवकों का तलाश करने में लगी हुई लेकिन पुलिस को कोई सफलता हाथ नही लग रही है। इस सबंध में कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि पुलिस अरोपियों की तलाश कर रही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द युवकों की गिरफ्तारी की जायेगी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know