Top News

नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती द्वारा कोतवाली पुलिस को गुरूवार को तहरीर देकर नगर के ही

बिधूना औरैया। नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती द्वारा कोतवाली पुलिस को गुरूवार को तहरीर देकर नगर के ही एक युवक के खिलाफ ब्लेकमेल,ऐसिड डालने का धमकी देकर अरोप लगाकर युवती ने मुकदमा दर्ज कराया पुलिस ने युवती की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 गुरूवार को नगर के एम मोहल्ला निवासी एक युवती द्वारा कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया कि मोहल्ला आदर्श नगर युवक रिंकू उर्फ सौरभ आये दिन ब्लेकमेल व परेशान करता  है।7 दिसबंर को लगभग 12 बजें दिन में माया गेस्ट हाउस बिधूना के पास घेर लिया लेकिन भाई को देखकर भाग गया। 8 दिसबंर को मौसी के घर शादी में शामिल होने जा रही हरचंदपुर में पेट्रोल पंप के पहले घेर कर गाली गालौज कर अपने साथ चलने की बात कहने लगा। घटना स्थल पर चाची व भाई साथ होने व कुछ लोगों की भीड़ जुट गई तो रिंकू ऐसिड फेंकने की बार बार धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने पीड़ित युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच चालू कर दी। इस सबंध में कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया जल्द अरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा।-

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم