*मतदान केंद्र पूर्व जगह करने की मांग*
*बिधूना,औरैया।* एक ओर सरकार की कोशिश जहाँ लोकतंत्र को मजबूत करने की है, वहीं बिधूना विधानसभा के नये मतदान स्थल आवंटन में बड़े पैमाने पर भारी पैमाने पर अनियमिततायें प्रकाश में आयी है।
ज्ञातव्य हो कि बिधूना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची के भाग संख्या 155 का पूर्व में मतदान स्थल राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बिधूना रहता था परंतु ना जाने किस षड्यंत्र के तहत क्षेत्र के बुजुर्ग विकलांग एवं महिला मतदाताओं को मतदान से वंचित रखने के उद्देश्य अब 2 किलोमीटर दूर स्थित प्राथमिक विद्यालय अंबेडकर नगर बिधूना को उक्त भाग का मतदान स्थल बनाया गया है। जबकि इसी भाग संख्या के क्षेत्र में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय बिधूना में पूर्व से ही मतदान स्थल बना हुआ है |मतदान स्थल से मात्र 300 मीटर की दूरी पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बिधूना मतदान स्थल है जिसमें उक्त भाग संख्या 155 के मतदाता पहले से ही मतदान करते आ रहे हैं परंतु नए आवंटन में भाग संख्या 155 को प्राथमिक विद्यालय अंबेडकर नगर से संबद्ध कर दिया गया है जो हर दृष्टि से निहायत अनुचित है जिससे क्षेत्र के तमाम मतदाता असहज महसूस कर रहे हैं। तथा आने वाले विधानसभा चुनाव में क्षेत्र का मतदान प्रतिशत अत्यंत कम हो सकता है। क्षेत्र के अनुराग भदौरिया ,वेद पति दुबे ,राजेंद्र कुमार शर्मा ,रानी देवी ,राकेश गुप्ता ,सुनील चौबे , अर्चना , आशु सविता, भोले शंकर , प्रदीप कुमार दुबे ,ह्रदयराम यादव , वीरेंद्र सिंह रघुवंशी, रंजना तिवारी, राजू सिंह ,रवि कांत दीक्षित, देवेश बाजपेई , महेश चंद्र शुक्ल,आशा देवी आदि ने मतदान स्थल पूर्व जगह राजकीय कन्या इंटर कालेज पर ही करने की मांग की है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know