*दिनदहाड़े महिला के गले से लूटी चेंन*
*औरैया।* शहर में विगत 3 माह के अंदर बाइक सवारों द्वारा लूट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी भी लुटेरे को पकड़ने में कामयाबी हासिल नहीं की है। जिससे बाइक सवार लुटेरों के हौसले इतने बुलंद हैं, कि वह लूट की घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहे हैं। इसी क्रम में स्थानीय जालौन चौराहा के समीप बुधवार की दोपहर मोहल्ला सत्तेश्वर औरैया से शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव जा रही एक महिला के गले से बाइक सवारों ने सोने की चेंन लूट ली। महिला ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी है।
जनपद जालौन क्षेत्र के ग्राम हथनापुर बुजुर्ग निवासी गिरजा देवी पत्नी इंद्रपाल विगत दिनों औरैया के मोहल्ला सत्तेश्वर में अपनी खास रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थी। बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे वह गांव जाने के लिए ऑटो पर सवार होकर जालौन चौराहा स्थित बस स्टॉप के समीप पहुंची। उसी समय पीछे से बाइक से आये दो बाइक सवार युवकों ने महिला के गले में सोने की चैन झपट्टा मारकर खींच ली। इसके बाद वह लोग मौके से भाग गये। लूट की शिकार महिला की चीख-पुकार सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिला ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। घटनास्थल की जानकारी होने पर पुलिस ने बाइक सवारों की तलाश जारी की है, लेकिन किसी प्रकार की कामयाबी नहीं मिल सकी। आपको बताते चलें कि विगत 3 माह से शहर में बाइक सवार लुटेरे दिनदहाड़े लूट की घटनाओं को अंजाम देते चले आ रहे हैं। बाइक सवारों ने विगत माह मोहल्ला सत्तेश्वर में दरवाजे पर बैठी एक महिला की चेंन लूट ली थी। इसके बाद संजय गेट को जाने वाली सड़क पर बाइक सवारों ने एक महिला के साथ टप्पेवाजी की घटना को अंजाम दिया था। इस तरह से लगातार शहर में वारदातों का सिलसिला जारी है। इसी के चलते बहन बेटियां अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know