*निदेशक से मुलाकात कर शिक्षको की समस्याओ पर की चर्चा*
*अजीतमल,औरैया।* मंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल कानपुर में होने वाली बैठक में शमिल होने पहुचे जनपद के शिक्षक नेता विपिन कुमार तिवारी जिला अध्यक्ष /मांडलिक मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिनेश चंद्र तिवारी मंडल अध्यक्ष जूनियर शिक्षक संघ कानपुर मंडल कानपुर के साथ , राजेश कुमार शाही मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक से शिष्टाचार भेंट कर उन्हे शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया तथा वही क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में विचार विमर्श कर चर्चा की गयी। उन्होेने बताया कि मंडलीय प्रतियोगिता की तिथियां घोषित की जा चुकी है, तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियो का पूरा ध्यान रखते हुये व्यायाम शिक्षक उन्हे प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने का दायुत्व निर्वाहन करें।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know