Top News

बेहोश मिली दो बहिनों के मामले में जॉच में जुटी कोतवाली पुलिस

*बेहोश मिली दो बहिनों के मामले में जॉच में जुटी कोतवाली पुलिस* 

*अजीतमल,औरैया।* गुरूवार की देर रात्रि क्षेत्र के एक ग्राम निवासी पिता द्वारा 112 पर कॉल कर बेटियो के साथ गलत कार्य करने की जानकारी दी गयी। मौके पर पहुची कोतवाली पुलिस ने बेहोश मिली दोनेा बहनो केा 108 एम्बूलेस बुलाकर सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया जहा पर उनका इलाज शुरू किया गया। वही देर रात्रि कोतवाली पहुची बालिकाओ की मॉ ने कोतवाली में तहरीर देते हुये लड़कियो के चचेरे भाई एवं उसके भाई के साले जो कि दिल्ली रहते है, के खिलाफ लड़कियो को नशीला पदार्थ खिलाकर उनके साथ गलत कार्य करने का आरोप लगाया है। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी अजीतमल प्रदीप कुमार ने बताया कि ये प्रथम दृृष्टया ये आपसी मामला समझ में आ रहा है। बेहोश मिली लड़कियो को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिनके होस में आने के बाद उन्होने नशीली चीज के सेवन करने की बात स्वीकारी थी। बालिकाओ की मॉँ की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। जिसकी जॉच की जा रही है, जॉच के बाद उचित कार्यवाही की जायेगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم