*बैनामा कराने आई महिला के साथ हुई टप्पेबाजी*
*औरैया।* सौरिख कन्नौज के गांव कुंवरपुर काशीदीन की मूल निवासी हाल निवासी दिल्ली सरिता देवी ने बताया कि उन्होंने एक प्लाट दिबियापुर विकास कुंज निवासी प्रेमलता को बेचा था। जिसका गुरुवार को बैनामा करने के लिए तहसील स्थित सिविल अधिवक्ता के बस्ते पर आए थे। जहां प्रेमलता ने उसे सवा तीन लाख रुपये भरा एक बैग दिया था। इस बीच वह कागजों पर हस्ताक्षर करने में व्यस्त हो गईं। तभी किसी ने उसका रुपयों भरा बैग पार कर दिया। तत्काल सूचना पर पहुंचे नरायनपुर चौकी इंचार्ज प्रवीण यादव ने मौके पर जांच पड़ताल की। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली ले जाकर उनसे पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस जांच कर रही है। सीसीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know