Top News

ई रिक्शा चालक को मारपीट कर बांधकर डाला लूट ले गये रिक्शा

*ई रिक्शा चालक को मारपीट कर बांधकर डाला लूट ले गये रिक्शा*

*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। जिसके चलते अपराधी सरेआम घटनाओं को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं। हाल ही में शहर में जहां एक ओर चेंन स्नेचिंग की घटनाएं बढ़ी हैं , वहीं दूसरी ओर शहर में छिनैती व लूट की घटनाओं में भी इजाफा हुआ है। पुलिस अभी तक कोतवाली क्षेत्र में हुई चेंन स्नेचिंग की घटनाओं का खुलासा नहीं कर सकी है। रविवार की भोर स्थानीय हाईवे रोड साईं मंदिर मधूपुर नहर के समीप सवारियों के रूप में बैठे बदमाशों ने ई- रिक्शा चालक के साथ मारपीट करते हुए उसके हाथ पैर बांधकर नहर पटरी पर फेंक दिया। इसके बाद उन लोगों ने ई-रिक्शा चालक की नकदी के अलावा ई-रिक्शा लूटकर फरार हो गये। मामले की रिपोर्ट लिखाने के लिए पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने घायल ई-रिक्शा चालक को मेडिकल जांच एवं इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जैतापुर निवासी ई-रिक्शा चालक गणेश बाबू 35 वर्ष कामता प्रसाद रविवार की भोर अपने गांव से अपना ई- रिक्शा लेकर सवारियों के लिए निकला था। रास्ते में उसे पहले इंडियन ऑयल के समीप 2 लोग मिले जो साईं मंदिर जाने की बात कह कर ई-रिक्शा पर सवार हो गये। इसके बाद कुछ दूरी पर ही एक अन्य युवक भी उपरोक्त मंदिर पर जाने के लिए ई- रिक्शा पर बैठ गया, जैसे ही वह हाईवे रोड स्थित साईं मंदिर मधूपुर नहर के समीप पहुंचा उसी समय सवारी के रूप में बैठे बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया। इसके साथ ही उसके हाथ पैर बांधकर नहर पटरी पर फेंक दिया, और ई-रिक्शा व जेब में पड़े रुपए लूटकर मौके से भाग गये। आने जाने वाले राहगीरों ने उसे नहर पटरी के किनारे बंधा हुआ पड़ा देखा। जिस पर उसके बंधन को खोला। तभी उपरोक्त ई-रिक्शा चालक ने आपबीती बताई। इसके बाद उसने कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट लिखाने के लिए तहरीर देते हुए घटना की जानकारी दी। कोतवाली पुलिस ने घायल को इलाज एवं मेडिकल जांच के लिए 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया , जहां पर उसका इलाज चल रहा था। घटना के संबंध में जानकारी लेने पर अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में आई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। अतिशीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा। आपको बताते चलें कि शहर में इन दिनों अपराध की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। घटनाओं का खुलासा करने में कोतवाली पुलिस नाकाम साबित हो रही है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने