Top News

दाना लदा ट्रक पलटा प्लांट की बाउंड्री टूटी

*दाना लदा ट्रक पलटा प्लांट की बाउंड्री टूटी*

*प्लांट की सुरक्षा को सीआईएसएफ टूटी बाउंड्री पर रही तैनात*

*फफूंद,औरैया।* गेल के पेट्रो केमिकल प्लांट पाता  से मंगलवार रात प्लास्टिक दाना लादकर जा रहा एक ट्रक सड़क किनारे प्लांट की बाउंड्री से टकराता हुआ पलट गया।जिससे प्लांट की काफी बाउंड्री टूटकर गिर गयी।बाउंड्री टूटने से प्लांट की सुरक्षा को लेकर गेल प्रशाशन में हड़कम्प मच गया और तत्काल टूटी बाउंड्री पर सीआईएसएफ तैनात की गई जो सारी रात तैनात रही।
       मंगलवार की रात को एक ट्रक गेल के पाता पेट्रोकेमिकल प्लांट से प्लास्टिक दाना लादकर कानपुर के लिए निकला था।ममरेजपुर आल गेट के आगे निकलते ही ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क से उतरता हुआ प्लांट की बाउंड्री से टकराकर नाले में पलट गया चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला।ट्रक पलटने से टूटी बाउंड्री की सूचना पर गेल प्रशाशन में हड़कम्प मच गया और प्लांट की सुरक्षा को लेकर बाउंड्री पर सीआईएसएफ के जवान तैनात कर दिए गए बुधवार सुबह पलटे ट्रक को खाली कराने के बाद बाउंड्री का कार्य शुरू कराया गया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने