*पुलिस ने जिला बदर युवक को किया गिरफ्तार*
*फफूंद,औरैया।* थाना पुलिस ने रविवार की सुबह मुखबिर की सूचना गश्त के दौरान मैन मार्केट से एक जिला बदर युवक को गिरफ्तार किया। जिस पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष जितेंद्र सिह ने बताया कि रविवार की सुबह लगभग तीन बजे कस्बा चौकी इंचार्ज आशीष भरतद्वाज गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि एक जिला बदर अपराधी मार्केट में घूम रहा है।तभी मुखबिर की सूचना पर कस्बा के मैन मार्केट फाटक के पास एक युवक को पुलिस ने देखा तभी वह पुलिस को देख कर वह भागने लगा पुलिस ने घेराबन्दी करके युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान कस्बा के मोहल्ला गोविंदगंज निवासी पंकज प्रजापति पुत्र जयचंद्र प्रजापति के रूप में हुई है। पकड़े गए युवक के विरुद्ध कई मुकदमे दर्ज है। आरोपित को जिला मजिस्ट्रेट ने जिला बदर अपराधी घोषित कर उसके विरुद्ध नोटिस जारी किया हुआ था। इसके बावजूद वह जिले में निवास कर रहा था। गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध आर्म्स एक्ट व उत्तर प्रदेश गुंडा निवारण अधिनियम में कार्रवाई की गई है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know