Top News

लखनऊ पहुंचकर शिक्षणेत्तर कर्मचारी दिखाएंगे अपनी ताकत

*लखनऊ पहुंचकर शिक्षणेत्तर कर्मचारी दिखाएंगे अपनी ताकत*

*सरकार की वादा खिलाफी से शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में आक्रोश*

*आर पार की लड़ाई को तैयार शिक्षणेत्तर कर्मचारी*

*रुरुगंज,औरैया।* उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह भदौरिया संघर्ष समिति अध्यक्ष रघुनंदन सिंह यादव जिला मंत्री अखिलेश कुमार दीक्षित ने बताया कि औरैया जनपद के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारी 09 दिसंबर 2021 को लखनऊ पहुंचकर सरकार से ईंट से ईंट बजाने का काम करेंगे। उन्होंने बताया कि शासन स्तर पर विगत कई वर्षों से उनकी प्रमुख मांगे लंबित हैं जिसके शासनादेश नहीं निर्गत किए जा रहे हैं।
     आगे कहा कि 04 अक्टूबर 2021 को संगठन की मांगों पर शासन स्तर पर संगठन की वार्ता बैठक आयोजित की गई थी बैठक में मांगों पर सहमति बनी थी, परंतु उन पर कार्यवाही करते हुए अद्यतन कोई आदेश निर्गत नहीं किया गया जिससे पूरे प्रदेश का शिक्षणेत्तर कर्मचारी आक्रोशित और आंदोलित है। परिणाम स्वरूप संगठन के प्रदेश कार्यसमिति में लिए गये निर्णय के क्रम में 09 दिसंबर को प्रदेश के सभी जनपदों के शिक्षणेत्तर कर्मचारी शिक्षा निदेशालय लखनऊ में एकत्र होकर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा, प्रदेश महामंत्री संजय पुंडीर, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनूप कुमार द्विवेदी एवं प्रदेश संघर्ष समिति संयोजक मुकेश सिन्हा की अगुवाई में अपनी प्रमुख मांगों योग्यताधारी शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की शिक्षक पद पर पदोन्नति, सेवानिवृत्त पर 300 दिनों के उपार्जित अवकाश का नकदीकरण, प्रबंध समिति में भागेदारी, चिकित्सीय भत्ते की सुविधा प्रदान करने, पदोन्नति में सिसीली की अनिवार्यता समाप्त करने, पदोन्नत में 22 बी एक वेतन वृद्धि का लाभ देने, पुरानी पेंशन बहाल करने, हाईस्कूल के लिपिकों को इंटरमीडिएट के सहायक लिपिकों के समान वेतन देने एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों पर लगी रोक हटाए जाने आदि के शासनादेश निर्गत कराने के लिए विभाग/शासन पर दबाव बनाएंगे। जनपद औरैया से सैकड़ों शिक्षणेत्तर कर्मचारी आर पार की लड़ाई के लिए अपने निजी वाहन एवं ट्रेन बसों आदि माध्यमों से लखनऊ पहुंचेंगे। प्रदेशीय समन्वयक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आशादीन तिवारी, संरक्षक मंडल के पदाधिकारी एवं अन्य समिति के संयोजकगण धरने में उपस्थित रहकर कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करने का काम करेंगे। जनपद औरैया की कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिवेदी जी कृष्ण गोपाल दुबे जी पंकज भदोरिया जी मनोज गुप्ता जी सुनील प्रजापति जी अवधेश यादव जी अभिषेक पांडे जी उदयवीर सिंह यादव सुनील प्रजापति कौशल राजपूत जी कोषाध्यक्ष राममोहन सविता जी एवं जिले के संगठन मंत्री उप मंत्री आदि लोगों ने सभी साथियों से चलने के लिए अपील की है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने