*दो पक्षों के विवाद में एक परिवार को मिली सफलता*
*अजीतमल,औरैया।* जनपद औरैया के ग्राम चपटा में कब्रिस्तान विवाद में भारी बबाल की आशंका देख पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया। 2 दिन पूर्व समुदाय विशेष के लोगों द्वारा घर की दीवार गिराने पर बबाल हुआ था। कई थानों की फोर्स गांव में मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ता के घर का गेट व दीवार गिरने पर बबाल हुआ था। क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण होने के कारण फ़ोर्स तैनात रही। बुधवार को जमीन की पैमाइस हुई। गांव में कई मौजिद ग्रामीण मौजूद रहे।
अजीतमल कोतवाली के चपटा गांव में राजस्व विभाग की टीम और प्रशासनिक अधिकारियों ने पैमाइश की, जिसमें अवस्थी परिवार की जगह निकली, जो गेट रखने को विवाद था उसमें अवस्थी परिवार की कोई गलती नहीं थी, फिर भी पुलिस प्रशासन ने उनको थाने में बंद किया था। जिस पर आक्रोशित लोगों ने थाने पर धरना दिया, और बुधवार को राजस्व विभाग ने पैमाइश की, अवस्थी परिवार पैमाइश से संतुष्ट है। शासन के द्वारा एक दो दिन में कब्जा दिलाने की बात कही जा रही है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know