सैनिक के घर लाखों रुपए की चोरी, पुलिस जांच में जुटी।
बिधूना। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव हरचंदपुर में सैनिक के सूने मकान से अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर लगभग 10 लाख रुपए के जेवरात व डेढ़ लाख रुपये नगद की चोरी कर फरार।
बुधवार को एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव हरचंदापुर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में नायब सूबेदार के पद पर तैनात हूं अभी मेरा हाल ही में कानपुर में ट्रांसफर हुआ है। शादी विवाह होने के कारण मैंने अभी कानपुर में ड्यूटी ज्वाइन नहीं की , 4 दिसंबर को अपने साले की शादी के लिए ग्वालियर शादी समारोह में शामिल होने की गया था। घर में ताला पड़ा था आज लौटने पर घर का मेन गेट का ताला टूटा हुआ था वहीं लॉकर के भी ताले टूटे मिले जिसमें लगभग 10 लाख के रुपए के रखे जेवरात व डेढ़ लाख रुपया नगद चोर चोरी कर ले गए, पीड़ित द्वारा पुलिस को सूचना दी गई तो 4 घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जब तहरीर देने थाना एरवा कटरा पहुंचा तो पुलिस आना कानी करने लगी और कहने लगी कि कोई मर्डर नहीं हुआ है चोरी ही हुई है मैटर की जानकारी और जांच की जा रही है लेकिन सैनिक ने कहा जहां हम देश की सेवा कर रहे हैं वही आप लोग अपना फर्ज भी अदा नहीं कर पा रहे हैं हमसे पूछिए कैसे हम देश की सेवा सीमा पर करते हैं और आप लोग कह रहे हैं कोई घटना नहीं हुई है वहीं पुलिस 4 घंटे बाद जुट गई है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know