*बहला फुसलाकर नाबालिग को भगाने का लगाया आरोप, रिपोर्ट*
*अजीतमल,औरैया।* क्षेत्र के एक युवक ने 13 वर्षीय पुत्री के गायब हो जाने के मामले में नामजद पर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
युवक ने बताया कि उसकी 13 बर्षीय पुत्री कक्षा 8 की छात्रा है। गत दिवस वह कपड़े सिलवाने की बात कहकर अपनी सहेलियों के साथ गई थी। तब से घर नहीं लौटी। उसकी सहेलियों से जानकारी मिली कि गांव के ही एक व्यक्ति के घर पर गांव निवासी हर्षित उर्फ आशु पुत्र एबरन आ गया था। दोनों में कुछ देर तक बातें हुईं। फिर हर्षित उसे नए कपड़े पहनाकर अपने साथ बहला फुसलाकर कर कहीं ले गया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नवीन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर हर्षित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know