Top News

नगर के श्री गजेन्द्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज व राजकीय बालिका इंटर कालेज बिधूना में

बिधूना औरैया। नगर के श्री गजेन्द्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज व राजकीय बालिका इंटर कालेज बिधूना में मिशन शक्ति के तहत गोष्ठी का अयोजन हुआ गोष्ठी में महिला थानाध्यक्ष ने छात्राओ को 1090 वूमेन पावर हेल्प लाइन नबंर के बारे में छात्राओं को जानकारी दी गई।
  मंगलवार को नगर के श्री गजेन्द्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज व राजकीय बालिका इंटर कालेज बिधूना में मिशन शक्ति के तहत गोष्ठी का अयोजन हुआ। गोष्ठी में महिला थानाध्यक्ष प्रीती सेंगर दोनो कालेज की छात्राओं को सरकार द्वारा महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चलाये जा रहें वूमेन पावर हेल्प लाइन नबंरो के बारे में बताया कि अगर आपको कोई फोन अथवा इंटरनेट के माध्यम से पेरशान करता है तो 1090 को तुरंत सूचित करें, आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी, अगर सार्वजनिक स्थल पर छेड़खानी/ हिंसा होेती है, अगर कोई घरेलू हिंसा होने पर 1090 को सूचित कर आदि विस्तरित जानकरी दें।इस मौके पर प्रदेश सह संयोजक बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं विभाग मंजू सिंह सेंगर, प्रधानाचार्य डीपी सिंह, ब्रजेश सेंगर समेत विद्यालय का स्टाप मौजूद रहा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم