*महिला पर जेवर चोरी का आरोप, मुकदमा*
*फफूंद,औरैया।* थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने रूरा निवासी एक महिला पर घर से जेवर चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र के गांव दखलीपुर निवासी राधा देवी पत्नी नरायन शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 16 दिसम्बर को उसके घर के सामने से निकल रही महिला मंजू देवी पत्नी रामजी पांडेय निवासी करकरापूरा थाना रूरा उसके घर आकर बैठ गयी जहां कुछ देर बैठकर वह गांव में ही अपने रिश्तेदार शीला देवी के यहां जाने की कहकर चली गयी। शक होने पर जब उसने घर मे रखे पर्स को देखा तो उसमे रखा मंगलसूत्र, टॉप्स,झाले गायब थे जब से वह जेवरातों के लिए जानकारी कर रही थी उसे शक है कि मंजू देवी ने ही उसके जेवरात चोरी किये हैं।पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know