*उल्टा पल्टा खाकर बोलेरो पलटी पलटी,आधा दर्जन घायल*
*अजीतमल,औरैया।* क्षेत्र के लालपुरा गांव के सामने कानपुर से इटावा की ओर जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर उल्टा पलटा खाते हुए डिवाइडर पर पलट गई। जिसमें सवार लोगों में से 6 लोग घायल हो गये । जिन्हें सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। घायलों के अनुसार चालक को पेट दर्द हो रहा था। जिसे कुछ देर पहले पेन किलर दिया था। चालक को झपकी आने से यह हादसा हो गया।
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज गांव निवासी मुख्तार अहमद पुत्र बाबू खाँन के पुत्र मुहहमद मियां व अन्य परिजनों के साथ इटावा स्थित पुत्र की ससुराल में पुत्रवधू की विदा कराने के लिए किराये की बोलेरो से जा रहे थे। जैसे ही वह क्षेत्र के लालपुरा गांव के सामने हाइवे पर पहुंचे। तभी उसी के गांव निवासी चालक विसरान पुत्र साबुद्दीन को झपकी आ गयी। जिससे बुलेरो अनियंत्रित होकर उल्टा पलटा खाते हुए हाइवे के डिवाइडर पर जाकर पलट गई। जिससे चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगो सहित निकल रहे ग्रामीणों की मदद से मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बुलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला ,और हाइवे एम्बुलेंस व 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों में मुख्तार अहमद, उसके पुत्र मुहम्मद मियां, पुत्रियों सलीना, व फरिहा, आगरा निवासी शादीशुदा पुत्री नाजिस पत्नी असलम, व उसके बच्चों अरमान, जैनब, व आलिफ़ा, सहित भतीजे इंतज़ार पुत्र इस्तकार अहमद को सीएचसी अजीतमल भर्ती कराया।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद फरिहा को डॉक्टर ने सैफई रेफर कर दिया।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know