*मोमबत्ती की रोशनी में जुआ खेलते एक गिरफ्तार*
*अजीतमल,औरैया।* खेल के मैदान में मोमबत्ती की रोशनी मे जुआ खेलते तीन जुआरियों को पुलिस ने घेर लिया। जहां दो जुआरी भाग जाने में सफल रहे, और एक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अजीतमल कोतवाली के अंतर्गत भदसान चौकी में तैनात एसआई सुनील कुमार ने पुलिस टीम के साथ बैरी कपरिया गांव के खेल के मैदान देर शाम मोमबत्ती की रोशनी में जुआ खेल रहे तीन युवकों को घेर लिया। जिनमें दो युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये। पुलिस ने मौके से निर्मेश पुत्र आवेग चंद्र निवासी जानिस नगर को मौके से गिरफ्तार करके जुए के फड़ से 300 रुपए व जामा तलाशी में बरामद कर निर्मेष, दिनेश पुत्र राम किशोर, राज कुमार पुत्र राम किशन निवासी बेरी धनकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know