Top News

ट्रैक्टर की टक्कर से होमगार्ड गम्भीर घायल

*ट्रैक्टर की टक्कर से होमगार्ड गम्भीर घायल*

*फफूंद,औरैया।* अपने दो पहिया वाहन से ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड को सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे होमगार्ड गम्भीर रूप से घायल हो गया,घायल को परिजनों ने चिचौली जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे कानपुर के लिए रिफर कर दिया गया।मंगलवार की रात्रि थाना क्षेत्र के गांव नांदपुर निवासी अट्ठावन वर्षीय रमेश चन्द्र पाल पुत्र स्व राजाराम पाल ककोर मुख्यालय में ड्यूटी करने जारहा था, जैसे ही वह फफूंद ककोर मार्ग पर स्थित कुरडा गांव के पास में पहुचा तभी सामने से आ रहे टैक्टर ने उसकी मोपेड में जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुचे परिजनों ने घायल होम गार्ड को चिचौली जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से गम्भीर अवस्था को देखते हुये उसे कानपुर के लिए रिफर कर दिया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने