*औरैया में दरोगा से भिड़ गए दबंग:दो पक्षों का विवाद रोकने पहुंचे थे दरोगा, दबंग कर*
औरैया में रविवार शाम दबंगो ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। मामला विवादित जगह पर पिकअप को खड़ी करने को लेकर था। मौके पर भीड़ लग गई। मामला इतना बड़ा की आस पास की दुकानों के शटर तक गिर गए। सूचना पर दारोगा आए तो उपद्रवी उनसे भी भिड़ गए। इसके बाद कोतवाली से फोर्स पहुंची तब एक आरोपी पकड़ में आया, अन्य मौके से भाग निकले। बवाल के कारण सड़क पर जाम भी लगा रहा।
पिकअप खड़ी करने को लेकर हुआ झगड़ा
रविवार शाम शहर के तकिया चौराहे के पास एक विवादित जगह पर पिकअप खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा की जमकर लाठी डंडे चले। बवाल देख आसपास दुकानों के शटर गिर गए। करीब एक घंटे तक सड़क पर बवाल होता रहा। वाहनों का जाम लग गया। जब दारोगा ब्रजेश भार्गव पहुंचे तो उपद्रवी उनसे भी भिड़ गए। मौके पर काफी भीड़ लगी रही लेकिन कोई भी दारोगा को उपद्रवियों के चंगुल से छुड़ाने के साहस न कर सका।
एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा
सूचना पर कोतवाली से फोर्स पहुंची और उपद्रवियों को खदेड़ा तब तक मुख्य आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने एक आरोपी को मौके से हिरासत में ले लिया। बीच-बचाव में एक आरोपी ने वृद्ध का भी सिर भी फोड़ दिया था। बवाल के कारण सड़क पर जाम लगा रहा। करीब एक घंटे बाद सड़क पर यातायात शुरू हो सका। पुलिस की कार्रवाई देख दुकानदारों ने दुकानें खोली। कोतवाली पुलिस का कहना है कि आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अन्य की भी तलाश कर रही है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know