*एक शाम -शहीदों के नाम देश भक्ति के गीतों के साथ*
*अछल्दा,औरैया।* आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत कस्बा सराय बाजार स्थित रेलवे ग्राउंड में आयोजित एक शाम-शहीदों के नाम कार्यक्रम में आजादी के वीर शहीदों को याद करते हुए बच्चों ने देश भक्ति के गीतों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति किए है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यअतिथि एडीएम रेखा एस चौहान ने सरस्वती,गणेश प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए आजादी के शहीदों को याद करतेंं हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान गवाने वाले सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत पत्नी समेत ब्रीगेडियर एलएस लिड्डर समेत दस सैन्य कर्मियों की मौत पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।
एडीएम ने स्कूली छात्र छात्राओं समेत नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश पोरवाल, अधिशाषी अधिकारी कृष्ण प्रताप सरल ,कृष्ण कांत यादव दीपू आदि ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीद परिजनों के पुत्रो एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचायों शिक्षकों को फूल माला पहनाकर शॉल उड़ाकर, शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। सीएचसी अधीक्षक ड़ा सिद्दार्थ वर्मा समेत सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य प्रेम नरायन दुबे,बालक सिंह कुशवाहा ,राजीव यादव, अशोक श्रीवास्तव समेत दया शंकर शर्मा,अशोक शाक्य, पप्पू पोरवाल, गुड्डू आदि को सम्मानित किया गया।इस मौके पर मनोज यादव , शिशुपाल सिंह, अखिलेश शर्मा,जलवीर यादव ,सुमित तिवारी,रजनीश प्रताप , सुभाष यादव ,अमित कुमार ,राजेश यादव, समाजसेवी हर्षित पोरवाल, अतुल पोरवाल आदि ने आजादी के वीर सपूतों को याद किया।कार्यक्रम का संचालन ऋतुराज दुबे कर रहें थे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know