*आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज*
*अजीतमल,औरैया।* क्षेत्र के मोहारी गांव निवासी एक युवक ने अपनी बहन की मौत के मामले में नामजदों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला कोतवाली में दर्ज कराया है। बता दें बीते मंगलवार को दोपहर मोहारी गांव निवासी रमेश सिंह की 15 वर्षीय पुत्री सोनी फांसी के फंदे पर झूल गई थी। स्वजन उसे आनन-फानन में इटावा निजी चिकित्सक के यहां ले जा रहे थे। जहां उसने रास्ते में दम तोड़ दिया था। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। स्वजनों ने पड़ोसी नामजदों पर सोनी की होने वाली ससुराल में बेफिजूल बातें कर बदनामी करने से आहत होकर सोनी द्वारा आत्महत्या किये जाने का आरोप लगाया था।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अनिल मणि त्रिपाठी ने बताया कि मृतका सोनी के भाई अजय की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मोहारी गांव निवासी विनोद व उसके पुत्रों विशाल और राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know