Top News

औरैया bjp सांसद का कठेरिया वर्ग सम्मेलन



औरैया bjp सांसद का कठेरिया वर्ग सम्मेलन 

स्थान-:-औरैया
रिपोर्ट-:-बल्लू शर्मा
दिनांक-:-12/12/2021

 यूपी के औरैया जनपद में आज सदर औरैया कोतवाली क्षेत्र के मंडी परिसर में कठेरिया समाज के लोगों का विशाल सम्मेलन का आयोजन किया गया इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में इटावा औरैया सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया थे ।
आगामी 2022 के चुनाव को मद्देनजर बीजेपी सांसद के द्वारा आज कठेरिया सम्मेलन के दौरान सभी से अपील करते हुए जागरूक करते हुए भारी बहुमत से बीजेपी की पार्टी को जिताने की अपील के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के द्वारा जो भी विकास कार्य करवाए गए हैं उन सभी को जनता को बताया इसके साथ ही साथ सांसद ने कहा कि आगामी 2022 के चुनाव में बीजेपी की सरकार बनेगी जिसको कोई भी नहीं रोक सकता है बीजेपी को मजबूत जनाधार मिल रहा है ।
मंडी परिसर में विशाल टेंट लगा कर के आज किया गया कठेरिया वर्ग सम्मेलन में भारी संख्या में महिलाएं स्त्री पुरुष बुजुर्ग बच्चे दिखाई पड़े ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने