Top News

नव निर्मित शौचालय मे नही खुला ताला न हटा कब्जा

*नव निर्मित शौचालय मे नही खुला ताला न  हटा कब्जा*

*कंचौसी,औरैया।* ब्लाक सहार के ग्राम पंचायत ढिकियापुर कंचौसी बाजार बड़ी सब्जी मंडी मे लम्बे इन्तजार के बाद लाखो रूपये खर्च कर दो माह पहले बना सामुदायिक शौचालय का उपयोग शुरू न होने से बाजार व आसपास बस्ती के लोग खुले मे शौच जाने को मजबूर है। इस का मुख्य कारण शौचालय के चबूतरे पर मोहल्ले के लोगो द्वारा सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है तथा  चारा मशीन , टीन की चादर , सीमेंट व मौरम डालकर जगह पर कब्जा कर लिया है। जिसे नहीं हटाया गया है। सालो से कुछ लोगो द्वारा शौचालय बस्ती के बाहर बनाने की खीच तान के बाद वरिष्ठ आधिकारियो के निर्देश पर विलम्ब  से बनने के बाद अभी तक चालू नही हो सका है। जिस की शिकायत ग्राम प्रधान राजू राठौर व ग्रामीणो ने अधिकारियो से कई बार की , लेकिन शौचालय चालू न होने से गंदगी के कारण आसपास घरो मे डेगू जैसी गम्भीर बीमारी फैल गई है। जिसका प्रकोप ग्राम पंचायत नौगवां के मजरा पुरवा महिपाल ,घसा का पुरवा आदि गांवो मे देखा जा रहा है। शौचालय चालू न होने पर सीडीओ अनिल कुमार ने इसकी शीघ्र जानकारी कर ढिकियापुर व  नौगवा मे हो रहे विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करने का भरोसा दिया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने