*धम्म देशना व संविधान वाचन कार्यक्रम का समापन*
*गांव सिम्हारा में आज होगा भंडारा*
*फफूंद,औरैया।* क्षेत्र के गांव सिम्हारा में एक सप्ताह से चल रहे विशाल धम्म देशना एवं संबिधान वाचन बौद्ध कार्यक्रम का शुक्रवार रात समापन हो गया। आज शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
सिम्हारा गांव में चार नबम्बर से आयोजित बौद्ध एवं संबिधान वाचन कार्यक्रम में वाचक धम्म पूज्य भिक्खू बुद्धप्रिय गौतम व वाचक मिलन बौद्ध ने भगवान बुद्ध,नशा मुक्ति,संबिधान,व संबिधान रचयिता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए प्रवचन दिए।कार्यक्रम में पूरे सप्ताह सुंदर,सुंदर झांकियां भी सजायीं गयीं। शुक्रवार रात बौद्ध प्रवचन और महापुरुषों की जीवनी पर प्रवचन के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया जिसे सुनने के लिए भारी भीड़ मौजूद रही।शनिवार (आज) विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है।कार्यक्रम आयोजकों ने भंडारे में ज्यादा से ज्यादा लोगो की उपस्थिति की अपील की है।कार्यकम में रोहित कुमार, सुबोध कुमार,सोबरन सिंह दोहरे,प्रेम नरायन,अमित गौतम, विनोद कुमार,राज कुमार का विशेष सहयोग रहा।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know