*सरकारी हैंड पंप अंडर ग्राउंड करने पर आक्रोश*
*बिधूना,औरैया।* कुछ लोगों द्वारा आबादी की भूमि पर लगा सरकारी इंडिया मार्का हैंड पंप अपने मकान के भीतर कर लिए जाने से जहां ग्रामीणों के सामने पेयजल का संकट पैदा हो गया है। वहीं ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर इंडिया मार्का हैंड पंप टू को दबंगों के अवैध कब्जे से मुक्त कराए जाने की मांग की है।
शुक्रवार को उप जिलाधिकारी को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रौंदापुर निवासी श्रीकांत, अवधेश कुमार, नंदराम, अरविंद सिंह, बृजेश कुमार, विनोद ,योगेश, किशोर, सतीश कुमार ने आरोप लगाया कि राधेश्याम के दरवाजे पर लगा सरकारी इंडिया मार्का हैंडपंप टू बीते बरसों आबादी की भूमि पर लगाया गया था जिस पर राधेश्याम के द्वारा अवैध कब्जा कर हैंडपम्प को मकान के भीतर कर लिया गया है। जिससे ग्रामीणों के सामने पेयजल का संकट पैदा हो गया है। कहा जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो दबंग गाली गलौच, झगड़ा फसाद, मारपीट पर आमादा हो गए| उप जिलाधिकारी राम अवतार वर्मा ने नायब तहसीलदार एवं कोतवाली पुलिस को समस्या का निस्तारण करा कर आख्या दिए जाने को कहा है| दबंगों द्वारा घर के भीतर हैंडपंप किए जाने को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know