*सहायल में जुआ खेलते एक दर्जन गिरफ्तार*
*सहायल,औरैया।* थाना सहायल के उ0 नि0 सुशील चन्द्र द्वारा तास पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे अभियुक्त पुष्पेंद्र सिंह उर्फ सोनू पुत्र गोविंद सिंह , रामरतन पुत्र लालजीत ,दिलासाराम पुत्र राजाराम निषाद , जितेंद्र शर्मा पुत्र राम शंकर,. सुल्तान सिंह पुत्र राम सिंह ,.धर्मेंद्र सिंह पुत्र रामनरेश दोहरे, अखिलेश राजावत पुत्र संग्राम समस्त निवासीगण ग्राम सोथरा थाना सहायल जनपद औरैया को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों के कब्जे से मालफड़ पर 1हजार 420 रुपये व जामा तलाशी 640 रुपये व बरामद हुए ।वही थाना सहायल के ही वरिष्ठ उ0 नि0 उदयवीर द्वारा तास पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे अभियुक्त अरविंद पुत्र रामअवतार निवासी ग्राम सारी ,अंकित उर्फ अमित पुत्र श्री राम निवासी पूर्वा धनई , राजेश कुमार पुत्र सोने शंकर निवासी बेल्हूपुर सहायल , रामबाबू पुत्र रामस्वरूप निवासी याकूबपुर थाना बेला जनपद औरैया को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों के कब्जे से मालफड़ 3 हजार 230 रुपये व जामा तलाशी 1 हजार 760 बरामद हुए हैं। थाना कोतवाली औरैया के उ0 नि0 मूलेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त विजय तिवारी पुत्र वेद प्रकाश निवासी करमपुर थाना कोतवाली जनपद औरैया को गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से 230 रुपये व एक सट्टा पर्ची व एक पेन बरामद हुआ। जिस पर सट्टा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know