*रंजिश को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे, चार लोग घायल*
*फफूंद,औरैया।* थाना क्षेत्र के गांव तुर्कीपुर निवासी आलोक कुमार पुत्र चरण सिंह यादव थाने में दी तहरीर में कहा है , कि शनिवार की सुबह गांव से दूध लेकर अपने घर पर जा रहा था, जैसे ही राजवीर के घर के पास पहुँचा तभी गांव के ही गौरव यादव व मोनू पुत्रगण विमलेश कुमार, महेंद्र प्रताप पुत्र दिनेश पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे गाली देने का विरोध किया, तो उक्त लोग मारपीट करने लगे।चीख पुकार की आवाज सुनकर उसके चाचा उसे बचाने आये तो उक्त लोगो ने उनको भी मारा पीटा।
वही दूसरे पक्ष की तरफ से
विमलेश कुमार पुत्र मुकुट सिंह निवासी गांव तुर्कीपुर ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि शनिवार की सुबह पाता प्लांट में ड्यूटी करने जा रहा था , जैसे ही घर के बहार आया तभी गांव के ही अवधेश कुमार व सोनू पुत्रगण जगदीश, आलोक कुमार, अंकित कुमार पुत्रगण चरन सिंह आ गये और पुरानी रंजिश को लेकर गाली- गलौज करने लगे। गाली देना का विरोध किया तो लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। चीख-पुकार की आवाज सुनकर बचाने आए पुत्र टोनी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर घायलो को इलाज एवं डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know