फोटो समाचारः
बिधूना औरैया।बिधूना रामगढ़ मार्ग पर भसोरा पुल के पास बुधवार को मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो जाने पर पुलिस द्वारा अस्पताल में न ले जाकर पोस्टमार्टम हाउस में सरकारी गाड़ी पर लादकर पोस्टमार्टम हाउस में डालकर लौट आने पर नाराज परिजनों व सहयोगियों ने घटना स्थल पर पहुंचे उपनिरीक्षक पर लापरवाही व चैन व अगूंठी ले लेने के अरोप लगाकर भगत सिंह चौराहे पर 12ः30 बजें शब रखकर लापरवाही करने वाले उपनिरीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।पुलिस ने परिजनों व सहयोगियों को समझा बुझाकर मामला शन्ति किया। दो घंटे बाद जाम को खुलवाकर यातायात को सूचारू रूप से चालू कराया। घटना के सबंध में म्रतिक के भाई ने उपनिरीक्षक के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
बिधूना रामगढ़ मार्ग पर बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव हमीरपुर निवासी 40 वर्षीय सौरभ सेंगर उर्फ मून्नू सिंह का एक कार सवार ने बाइक में टक्कर मार दी थी। जिससे दो लोग घायल हो गये। घटना स्थल पर पहुंचे उपनिरीक्षक राजेश सिंह चौहान पुलिस बल के साथ पहुंचें। सड़क पर पडें सौरभ को अपनी सरकारी गाड़ी में डालकर अस्पताल में न भर्ती कराकर औरैया पोस्टमार्टम हाउस में सीधे डालकर लौट गयें।और युवक द्वारा पहनी गई चैन व अगूंठी न मिलने पर परिजनों ने पुलिस पर नाराजगी जाहिर करते हुये गुरूवार को लगभग 12ः30 बजें सौरभ उर्फ मून्नू के शब को सड़क पर रखकर लापरवाही करने वाले उपनिरीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगें। जाम की स्थित को दिखते हुये पुलिस प्रशासन के हाथपाउ फुलने लगें। कोतवाली प्रभारी ने पुलिस अधीक्षक से म्रतिक के भाई जय प्रकाश सेंगर की बात करके उपनिरीक्षक के खिलाफ कार्रवाही के आश्वसन के बाद कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने लोगों को शन्ति कर लगभग दो घंटे बाद जाम खुलवाकर यातायात सुचारू रूप से चालू कराया। म्रतिक के भाई ने लापरवाही करने वाले उपनिरीक्षक के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। परिजनों ने सौरभ के शब को गांव में ले जाकर अन्तिम संस्कार किया। ।वही म्रतिक की मौत के शब गांव पहुंचे ही गांव में कोहराम मचा गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। इस सबंध पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया की मार्ग दुर्घटना में मृत्यु युवक के शव को लाने ले जाने के दौरान बरती गई लापरवाही में जो भी पुलिसकर्मी शामिल होगा उसकी जांच कर विभागीय कार्यवाही करके कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know