बिधूना मे आयोजित होगा राष्ट्र जागरण अभियान- अनिल गुप्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा
बिधूना(औरैया)- औरैया जनपद के क्षेत्र बिधूना मे राष्ट्र जागरण अभियान का आयोजन होने जा रहा है!आप को बताते चले राष्ट्र जागरण अभियान कार्यक्रम के संयोजक अनिल गुप्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा ने मीडिया को जानकारी देते हुए की इस माह की आगामी 07 नवंबर दिन रविवार को समय करीब दोपहर 3:00 बजे दिबियापुर रोड पर स्थित जेटी सत्संग भवन बिधूना मे कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है! जिसमे के.एन. गोविंदाचार्य जी की शिष्या सुबुही खान मुख्य वक्ता के रूप मे कार्यक्रम मे उपस्थित रहेगी और उद्बोधन करेगी! सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुबुही खान देश में फैले आतंकवाद, नक्सलवाद एवं बहुत सी विधर्मी ताकत के विरोध में अपने विचार जनता के बीच में रखेगी! संयोजक अनिल गुप्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा ने नगर के सभी प्रबुद्ध वर्ग,प्रबुद्ध जन के लोगों से आग्रह किया कि 07 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम में उपस्थित रहकर मुख्य वक्ता सुबुही खान के विचारों को सुनने की अपील की!
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know