*मिर्जापुर गौशाला में हुआ विशाल भंडारा का आयोजन*
*औरैया।* ग्राम पंचायत जैतापुर के मजरा मिर्जापुर स्थित गौ संरक्षण केंद्र पर गोपाष्टमी के अवसर पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया था। जिसका शुक्रवार को हवन पूजन के साथ विधिवत समापन हो गया। अखंड रामायण समापन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारा में विभिन्न लोगों का सहयोग रहा।
शुक्रवार को ग्राम जैतापुर के मजरा मिर्जापुर में गौ संरक्षण केंद्र में गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन का समापन हुआ। इस अवसर पर हवन पूजन वेद मंत्र उच्चार के साथ अखंड रामायण का पाठ संपन्न हुआ। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की कन्याओं आदि लोगों व श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर गौशाला संचालक राधाकांत चौबे, ग्राम प्रधान अभिषेक यादव , ग्राम पंचायत सचिव अर्पित यादव , उपेंद्र तिवारी , लल्ला तिवारी , अजय तिवारी , सुघर सिंह दोहरे व दलवीर सिंह यादव आदि लोगों की सक्रिय योगदान रहा।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know